
NCERT SOLUTIONS
वाक्य जोड़ो (पृष्ठ संख्या 9)
-विष्णु प्रभाकर
नमूना–
नमूना- सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।
लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।
उत्तर- लहरें उछलती-कूदती हैं।
नमूना-
सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।
सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।
उत्तर- सब बच्चे हँसते-खेलते हैं।
नमूना-
नमूना- सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।
सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।
मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।
उत्तर- मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती हैं।
कहानी से (पृष्ठ संख्या 9)
प्रश्न 1 हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?
उत्तर- हर्ष और कनक समुद्र के किनारे रहते थे। उन्हें तैरने का कई वर्षो का अनुभव था इसलिए वे समुद्र की लहरों में भी तैर सकते थे।
प्रश्न 2 हर्ष का पिता क्या काम करता था?
उत्तर- हर्ष के पिता कलाकार थे। वे समुद्र में जाल डालकर सीपियाँ, रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, अनेक प्रकार के सुंदर-सुंदर शंख, चित्र-विचित्र पत्थर बटोरते और उनसे वह तरह-तरह के खिलौने और मालाएँ तैयार करते जिसे वह पास के बड़े नगर में बेच आते।
प्रश्न 3 कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?
उत्तर- कनक के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। माँ मछलियाँ बेचकर घर चलातीं थी। उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर बेचती थी।
प्रश्न 4 मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?
उत्तर- कनक एक अच्छी तैराक थी। वह हर्ष के साथ हाथ में हाथ डालकर तूफ़ानी लहरों पर दूर निकल जाती, ऐसा देखना मंजरी को अच्छा नहीं लगता इसलिए उसे कनक नहीं भाती।
प्रश्न 5 मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?
उत्तर- मंजरी ने कनक को अपना खिलौना इसलिए दिया क्योंकि उसने मंजरी को समुद्र की लहरों में डूबने से बचाया था। मंजरी की नजरों में वह सबसे सुंदर लड़की थी।
रिक्त स्थान भरो (पृष्ठ संख्या 9)
प्रश्न 1 नमूना- गुड़िया जैसी सुंदर
- दूध जैसा ______
- हाथी जैसा ______
- रात जैसा ______
- रुई जैसा _____
- (ड़) चीनी जैसा _____
उत्तर-
- दूध जैसा सफ़ेद
- हाथी जैसा मोटा
- रात जैसा अँधेरा
- रुई जैसा मुलायम
- चीनी जैसा मीठा
कौन कैसा (पृष्ठ संख्या 10)
प्रश्न 1 नीचे कुछ शब्द लिखें हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।
दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची, ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।
उत्तर-
| कनक | मंजरी |
| दयालु | डरपोक |
| साहसी | ईर्ष्यालु |
| गरीब | अमीर |
| समझदार | लालची |
| अच्छी | लापरवाह |
| मेहनती | मुर्ख |
| मनमौजी | आलसी |
सुंदर (पृष्ठ संख्या 10)
प्रश्न 1 मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/ लगता है? क्यों?
उत्तर- मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। परन्तु हमें कनक सबसे सुंदर लगती है। इसके पीछे यह कारण है कि कनक, मंजरी के समान सुंदर नहीं थी। परन्तु हृदय से वह बहुत सुंदर थी। उसे किसी से ईर्ष्या नहीं थी, वह मेहनती थी, अपनी माताजी की बहुत सहायता करती थी, वह बहादुर और निस्वार्थ लड़की थी। मंजरी की जान बचाते हुए उसने अपने प्राणों की भी चिंता नहीं की थी। अत: वही सबसे सुंदर थी। उसके गुण बहुत अच्छे थे। मंजरी में इन गुणों का अभाव था।
गरीब (पृष्ठ संख्या 10)
प्रश्न 1 “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”
लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?
उत्तर- लोग आमतौर पर धन को ताकतवर होने का मापक मानते हैं। वे सोचते हैं जो धनवान है वही ताकतवर है। गरीब कुछ नहीं कर सकता, वह असहाय है।
मेरे विचार से असली गरीब मंजरी है। वह केवल कनक से ईर्ष्या करती थी। जब कनक ने उसे डूबने से बचाया तब उसे अपने असहाय होने का पता चला जो कि सच्चे अर्थ में गरीब की निशानी है।
प्रश्न 2 तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर- अशिक्षा गरीबी का प्रमुख कारण है। अशिक्षित लोगों को ढंग का रोजगार नहीं मिल पाता जिससे कारण उन्हें कम वेतन मिलता है।
प्रश्न 3 अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।
उत्तर- अमीरी और गरीबी के अंतर को दूर करने के लिए हमें इन उपायों को अपनाना होगा-
- शिक्षा को बढ़ावा देना।
- न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाना तथा इसे लागू करने के लिए कड़े कानून बनाना।
- रोजगार की संख्या को बढ़ाना।
- जनसंख्या वृद्धि में कमी लाना।
जन्मदिन (पृष्ठ संख्या 10)
प्रश्न 1 क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर- हाँ मेरा जन्मदिन मनाया जाता है।
प्रश्न 2 तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?
उत्तर- मेरे भईया, दीदी, मित्रों इत्यादि का जन्मदिन मनाया जाता है।
मेरे माता-पिताजी, दादा-दादी, नानी-नानी का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है।
समुद्र (पृष्ठ संख्या 11)
प्रश्न 1 भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।
उत्तर- पश्चिम दिशा, पूर्व दिशा और दक्षिण दिशाओं से भारत समुद्र से घिरा है।
समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम – गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल
वाक्य बनाओ (पृष्ठ संख्या 11)
प्रश्न 1 उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।
उत्तर- साधारण-सा – उसके पास एक साधारण-सा खिलौना है।
बड़ा-सा – मैंने एक बड़ा-सा हाथी देखा।
छोटा-सा – मेरे पास एक छोटा-सा बैग है।
लंबा-सा – वहाँ एक लंबा-सा साँप है।
गोल-सी – उसने मुझे एक गोल-सी मिठाई खिलाई।
चौकोर-सा – मुझे वह चौकोर-सा बर्तन दो।
त्रिकोण-सी – उसने पन्ने पर एक त्रिकोण-सी आकृति बनाई।
