NCERT SOLUTIONS

पाठ संबंधी प्रश्न (पृष्ठ संख्या 15)

-राजीव गर्ग

प्रश्न 1 तुममें और रोबोट में क्या-क्या अंतर है?

उत्तर- रोबोट का शरीर लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना होता है वहीं इंसान का शरीर हड्डियों तथा माँस का बना होता है।

रोबोट दिए गए आदेश के अनुसार काम करता है वहीं मनुष्य अपनी इच्छानुसार काम करता है।

रोबोट के शरीर में तारों का जाल बिछा होता है जिनमें विद्युत की धारा बहती है वहीं मनुष्य के शरीर में शिराओं और धमनियों का जाल बिछा होता है जिसमें खून की धारा बहती है।

रोबोट किसी भी वातावरण में काम कर सकता है जो की मनुष्य नही कर सकता है।

रोबोट गंध का अनुभव नहीं कर सकता वहीँ मनुष्य गंध का अनुभव कर सकता है।

प्रश्न 2 अगर तुम्हें रोबोट से कुछ करवाना हो तो क्या करोगे?

उत्तर- छात्र अपनी निजी राय दें।

सही मिलान करो (पृष्ठ संख्या 15)

प्रश्न 1 सही मिलान करो

क.तुम्हारे शरीर मेंचाँद पर पहुँचा है।
ख.मनुष्य अपने बुद्धि के बल से शिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
ग.रोबोट का मस्तिष्क लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
घ.रोबोट का शरीरविषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।
ड़.रोबोटकंप्यूटर है।

उत्तर-

क.तुम्हारे शरीर मेंशिराओं और धमनियों का जाल बिछा हुआ है।
ख.मनुष्य अपने बुद्धि के बल सेचाँद पर पहुँचा है।
ग.रोबोट का मस्तिष्क कंप्यूटर है।
घ.रोबोट का शरीरलोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है।
ड़.रोबोटविषैले और विषम वातावरण में काम कर सकता है।

सोचो और जवाब दो (पृष्ठ संख्या 15)

प्रश्न 1 अगर रोबोट की आँखें या हाथ न होते तो कौन-कौन सा काम नहीं कर पाता?

उत्तर- अगर रोबोट की आँखें या हाथ ना होते तो वह कुछ देख नहीं पाता, मांगीं गयीं चीज़ों का ला नहीं पाता। अन्य बहुत सारे काम नहीं कर पाता जैसे सामान लाना, सफाई करना, बोझ नहीं उठा पाता आदि।

प्रश्न 2 रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम कर सकता है जो मनुष्य नहीं कर सकता।

उत्तर- रोबोट बेहद गर्म चीज़ों को अपने हाथों से पकड़ सकता है और बिना कुछ खाए-पिये, कितने भी गर्म या ठंडे, गंदे वातावरण में में रहकर काम कर सकता है। गहरे से गहरे समुद्र में भी चीज़ों को खोज सकता है। खतरनाक और अनजान ग्रहों पर जाकर उनका अध्यन कर सकता है।

प्रश्न 3 रोबोट ऐसे कौन-कौन से काम नहीं कर सकता जो मनुष्य कर सकता है।

उत्तर- मनुष्य गंध का अनुभव सकता है जो कि रोबोट नहीं कर सकता।

मनुष्य सुख-दुःख का अनुभव कर सकता है जो की रोबोट नहीं कर सकता।

नमूने के अनुसार लिखो (पृष्ठ संख्या 16)

प्रश्न 1 नमूना- सजीव – निर्जीव

क़. सम –

ख. गर्मी –

ग. गन्दा –

घ. कम –

ड़. जीवन –

च. हाजिर –

उत्तर- नमूना- सजीव – निर्जीव

क़. सम – विषम

ख. गर्मी – सर्दी

ग. गन्दा – साफ

घ. कम – ज्यादा

ड़. जीवन – मरण

च. हाजिर – गैरहाजिर  

वाक्य पुरा करो (पृष्ठ संख्या 16)

प्रश्न 1 मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं______लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/ या)

उत्तर- मेरा शरीर हाड़-माँस का नहीं बल्कि लोहा-इस्पात और प्लास्टिक का बना है। (बल्कि/ या)

प्रश्न 2 वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है_______उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है। (और/ फिर)

उत्तर- वेणु सातवीं कक्षा में पढ़ता है और उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

मेरे विचार से असली गरीब मंजरी है। वह केवल कनक से ईर्ष्या करती थी। जब कनक ने उसे डूबने से बचाया तब उसे अपने असहाय होने का पता चला जो कि सच्चे अर्थ में गरीब की निशानी है।

प्रश्न 3 पहले खाना खा लो_______पढ़ना। (लेकिन/ फिर)

उत्तर- पहले खाना खा लो फिर पढ़ना।

प्रश्न 3 तुम्हें घूमना पसंद है________खेलना? (किंतु/ या)

उत्तर- तुम्हें घूमना पसंद है या खेलना?

प्रश्न 4 मैं तैरना चाहता हूँ_______मुझे तैरना नहीं आता। (लेकिन/ और)

उत्तर- मैं तैरना चाहता हूँ लेकिन मुझे तैरना नहीं आता।

प्रश्न 5 छाता लेकर जाओ_______भीग जाओगे। (फिर/ वरना)

उत्तर- छाता लेकर जाओ वरना भीग जाओगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top